भोपाल / भागते वक्त आरोपी ने रास्ते में बदले थे कपड़े, पत्नी के कत्ल के बाद हो गया था फरार; पुलिस ने दो दिन की रिमांड पर लिया

मंदाकिनी कॉलोनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के घर अपनी पत्नी का कत्ल कर दहशत फैलाने वाला शोभाराम यादव अब पुलिस को गुमराह कर रहा है। पत्नी श्यामा यादव को मार डालने के बाद वह फरार हुआ और रास्ते में कपड़े बदल लिए। पुलिस ने जब उससे वारदात के वक्त पहने गए कपड़े मांगे तो बोला मुझे याद नहीं कि कहां हैं कपड़े? 


पुलिस को उसके पास से अभी वह छुरा भी नहीं मिला है, जिससे उसने हत्या की है। पुलिस ने मंगलवार दोपहर आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है। उसके कब्जे से पुलिस को वारदात में इस्तेमाल कपड़े और छुरा जब्त करना है। मंदाकिनी कॉलोनी के एक मकान में काम करने पहुंची श्यामा को शोभाराम ने सोमवार सुबह चाकू से ताबड़तोड़ दस वार कर मार डाला था। अपने दो मासूम बच्चों के सामने की गई आरोपी की करतूत घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। वह दोनों बच्चों को साथ लेकर यहां पत्नी को मनाने पहुंचा था, क्योंकि महिला करीब 23 दिन से उससे अलग रह रही थी।


वारदात के बाद आरोपी अपने दोनों बच्चों को छोड़कर भाग निकला। कोलार पुलिस ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आरोपी को पकड़ लिया था। इधर, डंडे से वार कर भाभी की हत्या करने वाले देवर को गांधी नगर पुलिस फिलहाल नहीं पकड़ पाई है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।



Popular posts
कोरोना इफेक्ट / 15 से जो ट्रेनें चलेंगी उनमें वेटिंग टिकट पर नहीं कर पाएंगे यात्रा, केवल स्लीपर श्रेणी के कोच वाली ट्रेनें चलाने की तैयारी
कोरोना को हरा सकते हैं / भोपाल में दो साल का बच्चा पॉजिटिव; 22 नए मरीज, इनमें 3 डॉक्टर, 8 स्वास्थ्यकर्मी; संक्रमित बच्चा डॉक्टर का बेटा
चिरायु अस्पताल से सुखद खबर / 27 मरीज ठीक हो रहे, पांच दिन में मिल सकती है छुट्टी; सभी मेडिकल वार्ड से क्योर वार्ड में शिफ्ट
अशोकनगर / मनचाही पोस्टिंग पाने के लिए डीईओ कार्यालय की दीवार पर शिक्षक लगा रहा हाजिरी
बढ़ रहा संक्रमण का दायरा / स्वास्थ्य विभाग के अफसर का बेटा भी कोराेना पाॅजिटिव 2 अप्रैल तक पंचशील में क्लीनिक पर राेज देखे 100 मरीज